Showing posts with label अंतर्मन. Show all posts
Showing posts with label अंतर्मन. Show all posts

Wednesday, May 27, 2015

उपरवाले

हे  उपरवाले मन किया की आज तुझसे  थोड़ी बात की जाए ,इसलिए अपने जरूरी काम छोड़ गैरजरूरी काम करने बैठी हूँ  तुमसे बात करने ,पता नहीं कभी तू ये  चिट्ठी पढ़ेगा भी या नहीं पर तुझे लिखना  जरूरी है , सुन न , ये बता तूने बंदरो को इन्सान क्यों बनाया ?? तूने क्या सोचकर बनाया बता न ??

 मुझे लगता है तू भी कोई बहुत बड़ा सॉफ्टवेयर डेवलपर रहा होगा ,जिसे हर वक़्त अपने सॉफ्टवेयर कोई नया updation  चाहिये ।  बस यही सोच तूने बंदरो को इंसान बना दिया होगा  ।

पता है तुमने इंसान तो बना दिया पर अकल का  मामला  गड़बड़ कर दिया  , जब बन्दर था तब तक बड़ा मज़ा था  प्यार था बंदरो के बीच , बस एक यही बड़ी बात थी उन में , पर जैसे ही  इंसान बना उसे बाकी सब चीजो  में बुद्धि तेज  हो  गयी पर  सवेंदनाओ में कम  अकल  कर दिया ।

तेरा सॉफ्टवेयर ढंग से अपडेट नहीं हुआ , तूने बाद में और बड़ी करामात कर दी ,उन्हें हिन्दू मुस्लिम बनाकर , तूने ही बनाया न , वार्ना इन बंदरो को कैसे पता हिन्दू कौन , मुस्लिम कौन , अरे भाया तेरी पूजा करे है न ,तो तूने ही सिखाया होगा ये हिन्दू है ये मुस्लिम। . 

 बस अब एक अरज थी सुन न , सुन रहे हो  न , तेरी हवा का जो  सॉफ्टवेयर  है  वो हिन्दू मुस्लमान  सबके पास एक सा जाता है जरा चेंज कर न, अब तो स्टीव  जॉब भी तुम्हारे साथ है स्टीव जॉब से पहले वाले सारे कम्प्यूटर्स के मास्टर वही है उन सबको  पता है जब डेटा की डेलवेरी करनी होती है तब उसे छोटे छोटे पैकेट्स में बांटकर  उस पर डेस्टिनेशन का  address  चिपका देते है और आखरी में जहाँ डिलीवरी होनी होती है  उन सारे पैकेट्स को assembel  कर उस address वाले कंप्यूटर पर वो डेटा डिलीवर करते  है ,कुछ सीख ले उनसे । 

ऐसा  ही कुछ तू अपनी बहती हवा के साथ कर , बहती हवा पर एड्रेस मुस्लमान लिख जिस से वो हवा सिर्फ मुस्लमान  को मिले और दूसरी हवा के पैकेट पर हिन्दू लिख वो  सिर्फ हिन्दू को आये ।  देख  बराबर का न्याय करना । और हाँ पानी में भी ऐसा ही करना । अरे हाँ जब कोई अपदा आये उस पर भी हिन्दू ,मुस्लिम लिखकर भेजना , please गॉड जी  । 

हिन्दू और मुस्लमान  में तू मत भेद करना , अब तूने बनाये है ऐसा सबकुछ , अरे  सब लोग कहते है हिन्दू मुसलमान तूने बनाये है  अब देख मुकर  मत जाना , तू तो राम और रहीम , गीता और कुरान तक ही सिमट कर रहा है , उन किताबो में छिप कर बैठा  है और बहुत बड़ा डरपोक है खुद की रक्षा भी नहीं कर पता , इंसानो  को अपने वजूद को बचाने के लिए भेज दिया ।

जिसने गीता लिखी और जिसने कुरान बस उन दो की ही पता था मतलब उसका , वार्ना तुझे भी  पता है हिन्दू का भगवान   और मुसलमान का अल्लाह ,  अब  बता चिट्टी किसे भेजूं , मेरा दिल रोता है तुझे देखने के लिए 
तू हिन्दू सा दिखता है या मुस्लमान सा , या क्रिस्टन  सा , बता न तू  क्या है ??

मेरी एक  अर्ज़ है तू वापस बन्दर नहीं बना बना सकता  हम इंसानो को क्या। .... वो जंगली बन्दर जो एक दूसरे की पीठ खुजाते है और  जरा सी भी तेरे होने की समझ  न हो, जिन्हे । . कौन है तू 

                ढूंढो , मैं भी ढूँढ रही हूँ बन्दर होने की दवा 

यूँ ही कुछ कुछ मन 

Saturday, April 18, 2015

जब से तूने मुझे दीवाना बना रखा है

जब मन उलझा हो और अंदर बहुत तूफ़ान उठा हो तब एक यही जगह है मेरी जहाँ सब निकल देना आसान होता हैं शायद  किसी से उम्मीद भी नहीं की  जा सकती की कोई मुझे समझे  और क्यों समझे ?? किसी ने ठेका थोड़ी न लिया है मुझे  सुनने  का , मुझे समझने का  है न दोस्त !!

 सुनो न , कभी कभी लोग यूही बिना बातें समझे ,बिना बात की तह में गए कई बातों को गाँठ बाँध लेते है जल्दबाजी उनकी आदत है शायद ,क्यों इतनी जल्दी में फैसला ले लेते है बिना  सही गलत  को समझे  ,क्यों इतना ईगो , अपने बदन में गाँठ बांधकर  रखते है की खुद को सिवा  किसी को सही मानते ही नहीं।

पता है दोस्त , ये बात उस दिन की है जब में कॉलेज में आगे की सीट पर अपनी एक दोस्त के साथ जिसे मैं  बहुत अच्छा दोस्त   मानती थी उसके साथ बैठी थी , उसको काफी बार नोटिस किया था  हर बात पर compare करते , बिना मतलब का कम्पटीशन में उलझते , पर मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था क्योंकि दोस्त थी वो , कोई ऐसा करता है तो नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है बच्चा समझ कर ,क्या फर्क पड़ता है यही सोचकर जवाब भी नहीं देती ,  पर उस दिन तो उसने झगड़ा हो कर लिया इस बात पर लेकर की मैंने ये कह दिया की तुम्हारे लिए आसान है काम करना क्योंकि तुम्हारा एक ही बच्चा है और मेरे दो , और logically  ये बात सच है , एक से सारे काम आधे और दो से सारे काम डबल , उनके खाने से लेकर उनको पढ़ाने  तक का काम , अगर जरा सा भी लॉजिक हो तो आप आसानी से समझ जाएंगे की लोग दो बच्चे  आज के वक़्त में क्यों नहीं करते क्योंकि उतना ही टाइम दूसरे को   भी देना होता  जितना पहले को ,हाँ  मैं एक बच्चे को लेकर कई काम आसानी से कर पायी हो , चलो खेर,.. . दोस्त  पता  है  उन्हें ये बात, मैं  समझ ही नहीं आई  और मेरा प्रॉब्लम ये रहा है की मैं  झगड़ा देख ही पैनिक हो जाती हूँ  इसलिए  कोई जवाब देना मुश्किल होता है मैं सिर्फ इतना ही बोल पायी की जब तुम्हारे होंगे तब समझोगे , उस पर भी  अजीब  से जवाब था , और  दोस्त पता है वो दो लोग मुझसे झगड़ा कर रहे थे ऐसा लग रहा था जैसे प्लान करके आये हो ,खेर  हद तब हुई जब उसने मेरी माँ से अपनी माँ का compare कर डाला और कह दिया मेरी बहुत अच्छी है , जानते हो क्यों ??? क्योंकि उसकी  माँ  सारा काम करके देगी और मेरी माँ इसलिए बुरी क्योंकि मैं अपनी माँ से काम नहीं लेती   ,माँ  बाप से काम न लेना क्या माँ बाप को ख़राब बना देता है ??

दोस्त पता है उन दोनों में से एक एक ने  तो मुंह बना लिया है पता नहीं क्यों , पर क्या किया जा सकता , जहाँ सिर्फ समझदारी का झंडा होता है उन्हें कुछ समझाया भी नहीं जा सकता। . वो अपनी समझ से मजबूर है होना
भी  चाहिए , क्योंकि हम अपनी सोच के सहारे आस पास की  दुनियाँ बनाते है जितनी  बड़ी सोच होगी  उतना कुछ नया ही सीखने को मिलेगा , ये  एक छोटी से बात जिसे सिर्फ मैंने अपनी तकलीफ बयां करने के लिए कहा था न की छोटा बड़ा  जताने के लिए, जिसे  ईगो पॉइंट बनाकर ईगो की गाँठ में बांधकर रखा है

समझ वैसे होती भी  बहुत छोटी है जानते हो दोस्त इतनी आसानी से की गयी बात आपका ईगो  जाग जाता है कितना मुश्किल होगा जीना फिर ???
हार बात पर ये उम्मीद करना की सामने  वाला मुझे समझे और में समझदार हूँ मेरे मुताबिक बात करे तो  फिर वो दोस्त कैसे ??
माँ का compare  करना तो बच्चो से भी ज्यादा छोटी हरक़त लगती  है खैर , मैं तो सब सीख रही हूँ। .आओ
सबका  स्वागत  है मैं  सीखने को तैयार हो ।

 ईगो हम इंसानो से ज्यादा बड़ा है। . ये सीख लिया मैंने ..

छोटी समझ में जीना उतना आसान नहीं दुआ करती हूँ सारे लोग मन से भी स्वास्थ हो।

समझ का क्या कभी भी आ जाएगी ,आप सुनिए  मेरी प्रिय आबिदा परवीन जी को , कहाँ ये छोटी  छोटी बेकार की बातों में वक़्त जाया कर रहे है

https://www.youtube.com/watch?v=C7UrtinSwzc



Friday, April 10, 2015

प्यार,दोस्त

सुबह का वक़्त और हज़ार बातों से मन घिरा हुआ , उलझा सा ,बेटी के लिए लंच तैयार करते करते न जाने कितने ख्याल भी साथ पकते रहे । इतना छोटा सा दिमाग और क्या क्या सोच लेता है कुछ दोस्तों के लिए तो कुछ अपने लिए , दोस्त, कुछ दोस्त बिछड़ जाते है और कुछ नए जुड़ जाते है जुड़ने की ख़ुशी तो कुछ के बिछड़ने का दुःख, दुःख जो ख़ुशी से ज्यादा होता है ऊपर से ये भी नहीं पता हो की लोग आखिर रूठ क्यों जाते है चले क्यों जाते है ??

मैं भी कैसे पगली इस सोशल मीडिया के दोस्तों की बातें कर रही हूँ जो हक़ीक़त में तो कही होते ही नहीं , उन्हें दोस्त मान बैठते है जाने और आने से प्रभावित होते रहते है प्यार बड़ी अजीब शय है किसी से भी हो जाता है। . यार ,प्यार की बात कर रही हूँ इश्क़ की नहीं , मुझे आस पास के हर इंसान से बहुत प्यार हो जाता है मेरी हेल्पर जो है मुझे उस से भी बड़ी मुहब्बत है लेकिन ये बात कोई नहीं समझ सकता। कहाँ में इस प्रैक्टिकल की दुनिया में बिना नफा नुकसान सोचे काम कर रही हूँ वो भी प्यार का । प्यार को एक ही तरह से क्यों परिभाषित किया हुआ है ? ये मेरी समझ के परे है खैर, सब अपनी अपनी सोच से चल रहे है मैं ज्यादा देर तक पीड़ा में नहीं रहने वाली।नही तो मेरी हंसी दुनिया में तन्हा रह जायेगी और मुझसे ज्यादा अवसाद में रहा भी नहीं जाता ॥ ये एक जरिया है जहाँ मैं अपनी बात कहकर हल्की हो जाती हूँ मगर दुःख मनाने की कोई वजह नहीं की मैं दिन रात पीड़ा में रहूँ। शुभ दिन आपका और मेरा भी

Friday, March 20, 2015

रिश्ता

हज़ार बातें ऐसे होती है जो लिखी नहीं जा सकती , उसके लिए कोई नए शब्द , नयी ध्वनि ढूंढना भी चाहो , तो नहीं मिलती ,ऐसे चीज़ो को एहसास कहते है शायद , पर एहसास की शीशी ही मुझे यहाँ  उडेलनी है ।
कभी कभी मुझे लगता है की अंदर से हम कितने खोखले होते हैं ,प्यार जैसी कोई शे तो होती ही नहीं ,हम उलझे से हर वक़्त ,जो न जाने किसी चीज़ की तलाश में लगे है ।
हम कभी खुद को हर वक़्त बहलाते  रहते हैं  सिर्फ  सुख के लिए , तो क्या सच में हम अपने दुःख -सुख के लिए सिर्फ हम खुद ही जिम्मेदार होते है क्या सिर्फ हम खुद ?

देखे है कई रिश्ते  जो कभी रिसते नहीं ,बस भरे से रहते है प्यार देने के लिए , प्यार भरने के लिए और कुछ कभी भरते ही नहीं ,न जाने कौन सा सुराग होता है उनमे ,जो रिसते ही रहते हैं  दोनों हाथो से सम्भालो तो भी ।
  कुछ रिश्ते  उम्र भर के लिए होते है जिन्हे खाद पानी की जरूरत है पर फिर भी है खुद में सम्पूर्ण।  कुछ लोग ओवरप्रोक्टेटिवे हो जाते है उस एक पर्टिकुलर रिश्ते को लेकर ,बाकी रिश्ते को देख  नहीं  पाते ।

क्या सही क्या गलत कौन जाने।  रिश्तो की डोर है खींचा नहीं जा सकता । 


Monday, March 9, 2015

महिला दिवस

महिला दिवस  बहुत जोर शोर से मनाया गया  । बिना ये बात समझे की आखिर ये है क्या  ?? कुछ को दुःख था की ये स्पेसिफिक  महिला दिवस देकर हमारे साथ नाइंसाफी की गयी ,क्या बाकी के दिन  पुरषो के है ।जाहिर सी बात है पुरष -प्रधान समाज में  एक ही दिन महिला का क्यों ??

खैर अपनी अपनी समझ से सभी औरते से मनाती  रही ,इसे अपनी आज़ादी का दिन समझ कर ।

बहराल ,ये दिन औरतो को समानता मिलने की ख़ुशी में  निर्धारित किया गया , ये बात अलग है  की समानता के लिए  आज  भी  औरते अपनी युद्ध पर जुटी हुई है १९०८ में  us ने औरतो को वोटिंग करने  का  अधिकार दिया गया जो अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस के रूप में स्थापित कर दिया गया । इसे मानाने की जरूरत है पर एक सोच के साथ एक समझ के साथ , खुद को ये याद दिलाते रहना चाहिए की चलना अभी बहुत है थकने से पहले , टूटने से पहले  और बिखरने से पहले ,आसमान और ज़मीन पर  पुरष और स्त्री का भेद हटाकर ।

ये सबको पता है अच्छा और बुरा दोनों ही लिंग में है  मगर फिर भी  कदम से कदम मिलें तभी कंधो से कंधो से मिलेंगे ।

वैसे मेरे मन था आज India's  daughter के  बारे में लिखने का, क्योंकि वो भी एक औरत थी और जो शहीद हुई है औरतो की लड़ाई के लिए जो  नींव  का पत्थर  बनी है उन्हें  मेरा  शत -शत प्रणाम ।

अजीब सी बात है दुनिया के सभी मुल्को में आये दिन रेप  , बच्चो के साथ अनैतिक  व्यवहार होता है औरतो के साथ  अन्याय होता है ,होता रहता है तब कोई चैनल उन बातो पर डाक्यूमेंट्री बनाकर दर्शको को क्यों नहीं दिखाते ?? लीजिये फिर गलत समझने लगे , मैं तो महज एक सवाल कर रही हूँ।

पूरी दुनिया के पुरुषों  की सोच  में औरत सिर्फ ऑब्जेक्ट ऑफ़ डिजायर ही है किस तरह उसे हासिल किया जाए।अजमाइश  के लिए चाहे  तो पूरी  दुनियाँ में एक साथ अँधेरा कर दीजिये फिर देखिये मुट्ठी भर पुरष ही मिलेंगे जो  उनके मन और उनके  सम्मान की फ़िक्र करते हो ।

 हमारे देश की धज्जियां  कोई भी उड़ने आ जाता है हम घर वाले  ही अपनी लाज नहीं बचाते । तो बाहरी लोग से क्या उम्मीद ??जब कोई सड़क  पर मर रहा हो ,बुरी हालत में हो तब हम अपना भला और भलाई सोच निकल जाते है और दूसरे दिन उस हादसे का दुःख मानाने के लिए कैंडल्स  लिए घूम रहे होते है

मेरा भारत  महान ,फिर india 's daughter  देख भारत को गालियाँ  दे रहे होते है । कौन है ये भारत  ?वो जिस पर डाक्यूमेंट्री  बनी  या वो  जो सड़क पर मुंह फेरकर  चलता है या  वो  कैंडल्स लेकर प्रोटेस्ट मार्च में  खडा हुआ  या वो जो पुरुषों  से जूझ रहा था बस के अंदर ??

पता नहीं औरतो के लिए कौन सी जगह है ??जहाँ वो लिपस्टिक लगाएगी , डिज़ाइनर कपडे पहन सके और ऐसे फुदक सके जैसे अपने घर के आँगन में हो ,पर दुःख तो यही है आँगन भी अब सुरक्षित नहीं। ....

महिला दिवस फिर आएगा एक नयी सोच और एक नयी लड़ाई लेकर। तब तक के लिए  महिला दिवस की ढेरो बधाई।

Wednesday, March 4, 2015

जीना है मुहब्बत से

जब अक्सर  खुद  के साथ  बैठती हूँ तो खुद को छुट्टे सिक्को की तरह  पाती हूँ । जो यहां  वहां छुट्टे से पड़े रहते है साथ करने पर बजते तो बहुत है पर बंधे हुए नोट की तरह एक साथ खर्च नहीं हो सकती । मुझे तो  खर्च होना भी  है तो  आहिस्ता आहिस्ता ,चिल्लर हूँ बज बज कर ही चलूंगी ,मन को महसूस कर कर के । खुद से मिलने के लिए मुझे बड़ी जुगत लगानी पड़ती है । कई बार ऐसे कोनो में छिपकर बैठना पड़ता है जहाँ से खुद को सुन सको , कह सको की "मुझे तुमसे प्यार है नीलम  "

क्यों प्यार के लिए  हम दूसरो से शिकायत करते  है । जबकि ये तो  पता  ही  नहीं की हमने आखरी बार खुद से मुहब्बत कब की, मुहब्बत देने की शे है पर खुद के ख़ज़ाने को भरना भी जरूरी है खुद को भरने के लिए खुद के साथ जीना कितना जरूरी है  वर्ना सांस लेना सिर्फ एक रिवायत हैं

मुझे जीना हैं प्रेम से भरकर , मन से भरकर । हर एक सांस ख़ुशी से , क्योंकि मुझे प्यार है खुद से


Monday, March 2, 2015

आज का मन

 सुबह से कई बार लिखने के लिए बैठी हूँ पर हर बार कुछ  न  कुछ काम देख उठ जा रही हूँ ।  कभी बाई, कभी घर की डस्टिंग के लिए तो कभी अपनी छोटी बेटी(Punthali) को लेने, फिर उसके साथ रहना उसकी  बेमतलब की ख़ुशी का हिस्सा बनाना और उसकी ढेर सारी बातें ,फिर  कुछ खिलाना और फिर Rakshandha  के आने के इंतज़ार के बीच ओर  हज़ार काम  आ जाते है

बच्चो के निकलते ही मुझे अशोक के ऑफिस जाने की तैयारी  करनी पड़ती है इन्ही भागते  दौड़ते वक़्त में से कभी कभी मैं मुठ्ठी में अपना वक़्त छुपाकर कोने में बैठ जाती हूँ  उस छोटे से वक़्त में कभी क्लास लेती हूँ तो कभी  घर से मिलती हूँ । कुछ दिन पहले तो कुछ static pages वाली साइट पर काम कर  रही थी अब वो खत्म है तो लगा अपनी लेखनी की जा सकती है मगर घर तो ऐसा  कुआँ  जो कभी भरता ही नहीं ,कितना भी कुछ करो ,कोई न कोई काम मुँह उठाये खड़ा रहता है । कभी बच्चो के शेल्फ देखो तो कभी घर के कोने ।

 अशोक का टाइम उत-पटांग  होने से  मैं  पूरी उथल पुथल  हो जाती हूँ । ये IT की दुनियाँ वाले बहुत नाचते है मैं भी इसी दुनियाँ से हूँ पर खुद को मैंने कंप्यूटर क्लासेज और बच्चो तक समेट लिया है

बच्चो के  Exams  आ गए है उन्हें पढ़ाना  हैं  फिर मिलती हूँ ॥


Sunday, March 1, 2015

अंतर्मन

सुबह सुबह अपनी रूह की निखारने का वादा खुद से किया है रोज़ उसे धोया करूँ ताकि हज़ारो की परत में मेल  जो चढ़ी है उसे  निकाल सको, निकाल सको अपनी बेचैन रूह को इन पन्नो पर । इतना आसान भी नहीं ये , क्योंकी मैं बहुत जल्दी वादा तोड़ देती हूँ । कारण कोई भी हो ,पर टिक  नहीं पाती। कभी घर के हज़ार काम बुलाते है तो कभी बच्चो के काम , कभी मेरे पेन्डिग पड़े काम चीख चीख कर आवाज़ देते है ,तो कभी वो किताबे जो मुझे पढनी है या फिर वो किताब जिन्हे पढने के लिए मैंने अपनी पढाई वापस शुरू की है । कभी कभी मेरे स्टूडेंट्स की क्लास चिल्ला -चिल्ला  कर आवाज़ देती है ।  कुछ भी तो नहीं छोड़ पायी हूँ । बस एक नौकरी बहार नहीं की,सब घर से शुरू कर दिया,बच्चो का मोह इतना बांधता है की अपने बारे में ज्यादा सोचा ही नहीं जाता  , सोचोगे तो हज़ार  गिल्ट  लेकर,मगर खुद को ज़िंदा रखने के लिए साँसों के अलावा भी बहुत कुछ जरूरी है।  ऐसी ही आकर दुनिया से चले जाना ,गवारा नहीं,इसलिए हर जगह  हाथ पैर चलाती  रहती हूँ।  मेरे भटकती आत्मा को थोड़ी शान्ति मिले उसे लगे की उसे नहीं नाकारा मैंने,उसका ध्यान रखा है कुछ  इंस्पायर होती हूँ कुछ अपनी रूह की सुनती हूँ

चलो देखते है कितने ईमानदारी रख पाती हूँ मैं